पेशरार: रिश्ते शर्मसार: पत्नी और मां पर सब्बल से हमला, दोहरे हत्याकांड से फैली सनसनी, प्रमोद उरांव ने जताया दुख
लोहरदगा जिले के भंडरा थाना क्षेत्र अंतर्गत धनामुंजी गांव में बीते शाम उस वक्त दहल उठा, जब एक युवक ने अपनी ही मां और पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। इस दोहरे हत्याकांड का वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसे देखकर लोग स्तब्ध हैं। जानकारी के अनुसार धनामुंजी गांव निवासी मड़वा उरांव ने लोहे के