सिहोरा: मजौली में पिंजरे में फंसा तेंदुआ, वन विभाग ने दहशत के बीच किया सफल रेस्क्यू
वन परिक्षेत्र सिहोरा की धनगवां बीट अंतर्गत मजौली गांव के समीप वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में एक लगभग चार वर्षीय नर तेंदुआ फंस गया। ग्रामीणों की सूचना पर सक्रिय हुई वन विभाग की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सफल रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और तेंदुए को सुरक्षित उसके प्राकृतिक वन क्षेत्र में छोड़ दिया।