हरदोई: जुगराजपुर गांव में घर के बंटवारे को लेकर 3 लोगों के साथ परिवार के लोगों ने की मारपीट, पीड़ितों ने एसपी से की शिकायत
Hardoi, Hardoi | Jul 6, 2024 अतरौली थाना क्षेत्र के जुगराजपुर गांव में घर के बंटवारे को लेकर विवाद हो गया और जमकर मारपीट भी हुई जिसमें तीन लोगों को चोटे भी आई है।जुगराजपुर निवासी प्रमोद ने आज एसपी को एक शिकायती पत्र देते हुए आरोप लगाया है कि घर के बंटवारे को लेकर उसके चाचा संग्राम और उनके बेटे शुभम और सुभाष के द्वारा घर में घुसकर मारपीट की गई।