मैहर: नेशनल हाईवे मैहर पर पुलिस की सघन चेकिंग, 15 लोगों के चालान काटे गए
मैहर में नेशनल हाईवे पर पुलिस द्वारा सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर सख्त कार्रवाई की। चेकिंग अभियान के दौरान बिना दस्तावेज, हेलमेट न पहनने, सीट बेल्ट न लगाने और अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 15 वाहन चालकों के चालान काट चलानी कार्यवाही को दिया अंजाम।