बरेली: बरेली में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, फिर कश्मीर में 3 लाख रुपये में बेचने का आरोप
बरेली जिले के बहेड़ी थाना क्षेत्र की एक युवती ने दो लोगों पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और बाद में जम्मू-कश्मीर में तीन लाख रुपये में बेचने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता समरीन ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने और कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता के अनुसार, 6 फरवरी 2025 को दो युवक उसके घर पहुंचे।