काशी विश्वनाथ वैदिक गुरुकुल में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला ऊनी वस्त्र वितरण कार्यक्रम संपन्न हुआ। सोमवार चार पांच बजे गुरुकुल द्वारा ग्रामीण जनों, विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं उपस्थित सभी लोगों को ऊनी वस्त्र वितरित किए गए। इसके साथ ही 28 नवंबर को गुरुकुल द्वारा ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के विद्यालयों में सनातन वैदिक संस्कृति ज्ञान परीक्षा आयोजित की गई थी।