बरौनी: शारदीय नवरात्रि के आयोजन को लेकर फुलवरिया थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित
शारदीय नवरात्रि के आयोजन को लेकर फुलवरिया थाना परिसर में थाना अध्यक्ष मिथिलेश कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।जिसमें स्थानीय प्रतिनिधि और समाजसेवी शामिल हुए।यह बैठक रविवार को संध्या तीन बजे आयोजित की गई।जिसमें कई जगहों पर पूजा सहित मेला के आयोजन एवं शांति पूर्ण आयोजन को लेकर बैठक आयोजित की गई। जिसमें कई निर्देश भी दिए गए।