मण्डुवाडीह पुलिस ने लूट की घटना का किया खुलासा, 2 शातिर लुटेरों को किया गिरफ्तार
Sadar, Varanasi | Oct 22, 2024 मण्डुवाडीह पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर लूट की घटना का खुलासा करते हुए घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल के साथ 02 वांछित अभियुक्त गौतम कुमार भारद्वाज एवं सन्तू गौड़ उर्फ राज को मंगलवार को एफसीआई गोदाम की तरफ से बीएलडब्लू अंडरपास के पास से 02.30 बजे गिरफ्तार किया गया।