चौकाघाट स्थित राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय में 200 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर का वितरण किया गया
Sadar, Varanasi | Oct 22, 2024 वाराणसी के चौकाघाट स्थित राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय में सामाजिक संस्था नई सुबह संस्थान द्वारा उत्तर प्रदेश के समस्त कॉलेज एवं अस्पतालों को निशुल्क ऑक्सीजन कंसंट्रेटर प्रदान करने का कार्यक्रम आयोजन किया गया । जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर सूबे के राज्य मंत्री दयाशंकर मिश्र उर्फ दयालु शामिल हुए।