ओबरा: शक्तिनगर में 'आप' ने बिजली कटौती और दाम वृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन किया, ज्ञापन सौंपा और आंदोलन की चेतावनी दी
शक्तिनगर में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शक्तिनगर में अघोषित बिजली कटौती और दरों में वृद्धि के खिलाफ शुक्रवार की सुबह 11 बजे प्रदर्शन किया। भीषण गर्मी में 10 से 12 घंटे की कटौती और बढ़ी हुई दरों का विरोध किया, कार्यकर्ताओं ने पीडब्लूडी चौराहे पर प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्होंने स्थानीय विद्युत उपकेंद्र पहुंचकर राज्यपाल के नाम संबोधित एक ज्ञापन सौंपा।