सादड़ी क्षेत्र में अपने परिजनों के साथ रहकर मजदूरी करने वाली एक 13 वर्षीय किशोरी 6 माह की गर्भवती हो गई । तबीयत बिगड़ने पर जब परिजनों ने इसके स्वास्थ्य की जांच कराई तो परिजनों को इसके गर्भवती होने की जानकारी मिली तो उनके होश उड़ गए । परिजनों ने इस किशोरी को उपचार के लिए बांगड़ अस्पताल में लाकर भर्ती करवाया है । सादड़ी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है ।