ऊंचाहार: जगतपुर पुलिस ने 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार
ऊँचाहार तहसील व जगतपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने सिंघापुर भटौली निवासी साजिद अली के विरुद्ध केस दर्ज कराया था, आरोप था कि उसने आठ साल की मासूम बच्ची के गुप्तांग से छेड़छाड़ की थी।और इसके पूर्व इससे कई बार छेड़छाड़ की थी।जिसके बाद पुलिस ने अभियुक्त साजिद अली को गुरुवार को गिरफ्तार किया है।जिसे थाने लाकर न्यायिक अभिरक्षा में भेजने की कार्यवाई हुई है।