🚨 खाटूश्यामजी जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना 🚨
निर्जला एकादशी (25 जून 2026) पर खाटूश्यामजी में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है।
📍 24 जून 2026 रात 8:00 बजे से 26 जून 2026 दोपहर 12:00 बजे तक
रिंगस – लाकणी – लाम्पवा – चौमूं पुरोहितान – खाटूश्यामजी मार्ग (SH-113) को नो व्हीकल जोन घोषित किया गया है। इस अवधि में इस मार्ग पर किसी भी वाहन की आवाजाही नहीं होगी।
🚗 खाटूश्यामजी जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग:
रिंगस → बावड़ी → ठिकरिया → शाहपुरा मोड़ → 52 बीघा पार्किंग (NH-52)
प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले यातायात व्यवस्था की जानकारी अवश्य लें और निर्धारित वैकल्पिक मार्ग का ही उपयोग करें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।
🙏 अगर आप या आपके परिचित खाटूश्यामजी दर्शन के लिए जा रहे हैं, तो यह जानकारी जरूर Share करें।
: Khatu Shyam Ji, Nirjala Ekadashi special , Ringas, Sikar News, Rajasthan News, Traffic Update, Khatu Shyam Yatra, SH-113, No Vehicle Zone, Khatu
Jaipur, Jaipur | Jun 23, 2026