बिंदकी: बिंदकी में यूपी सरकार के पूर्व मंत्री तथा सपा के वरिष्ठ नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा- पीडीए को मजबूत करना है
फतेहपुर जनपद के बिंदकी कस्बे के रामलीला मैदान के समीप स्थित सपा नेता रामेश्वर दयाल दयालू गुप्ता के आवास में बुधवार को दिन में करीब 2:30 बजे उत्तर प्रदेश सरकार पूर्व कैबिनेट मंत्री तथा वर्तमान में सपा के वरिष्ठ नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी का जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि हम सब का उद्देश्य पीडीए को मजबूत करना है।