नगवा वार्ड में विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने चलाया जनसंपर्क अभियान, घर-घर सरकार की उपलब्धियों की दी जानकारी
Sadar, Varanasi | Apr 16, 2025 वाराणसी कैन्ट विधानसभा के विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने बुधवार को नगवा वार्ड में जनसंपर्क अभियान चलाया। भाजपा महामना मंडल के कार्यकर्ताओं के साथ विधायक ने जनसंपर्क की शुरुआत काशी क्षेत्र के पूर्व मंत्री स्व. मोहितोश नारायण सिंह की पुण्यतिथि पर उनके आवास पर श्रद्धांजलि अर्पित कर की।