सामूहिक रेप की घटना के बाद जिला प्रशासन ने सिगरा क्षेत्र में होटल और गेस्ट हाउस के खिलाफ चलाया चेकिंग अभियान
Sadar, Varanasi | Apr 16, 2025 वाराणसी में सामूहिक रेप घटना के बाद अब वाराणसी पुलिस कमिश्नर एक्टिव मूड में नजर आ रही है। इसके तहत सिगरा क्षेत्र के परेड कोठी, विजयनगरम मार्केट सहित अन्य इलाकों में होटल, गेस्ट हाउस में चेकिंग किया गया. इस दौरान काशी जोन डीसीपी गौरव बंसवाल, एडीसीपी सरवणन टी एवं एसीपी गौरव कुमार शामिल थे।