उमरी खुर्द गांव में शादी की तैयारियों के बीच मंगलवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। छज्जा गिरने से 65 वर्षीय कुसुम की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद गांव में मातम छा गया और खुशियां गम में बदल गईं।