झाझा: टाउन हॉल झाझा में सरस्वती संगीत कला मंदिर द्वारा स्थानीय कलाकारों के द्वारा किया गया संगीत कार्यक्रम
Jhajha, Jamui | Dec 21, 2024 शुक्रवार की शाम का करीबन 7 बजे टाउन हॉल झाझा में स्थानीय कलाकारों के द्वारा संगीत कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसका उद्घाटन पूर्व बैंक शाखा प्रबंधक शैलेश कुमार, SI ज्योति प्रकाश एवं अन्य अतिथियों के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में गायको ने एक से बढ़कर एक संगीत प्रस्तुत किया। पूर्व बैंक शाखा प्रबंधक ने कहा कि इस क्षेत्र में एक संगीत का केंद्र खुलना आवश्यक है।