दतिया नगर: पीतांबरा पीठ के नाम पर फर्जी वेबसाइट से लाखों की ठगी, डिजिटल तांत्रिक गिरफ्तार: कोतवाली टीआई
दतिया कोतवाली पुलिस ने श्री पीतांबरा पीठ के नाम पर फर्जी वेबसाइट बनाकर श्रद्धालुओं से लाखों रुपए की ठगी करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। सुनील शर्मा आरोपी को कोतवाली पुलिस ने आगर मालवा से गिरफ्तार किया है आरोपी के साथ मिर्ची हवन के नाम पर श्रद्धालुओं से ठगी करने वालों में कौन-कौन लोग शामिल थे इसकी जानकारी भी हासिल की जा रही है ।