नर्मदापुरम: नर्मदापुरम में राज्यसभा सांसद ने देवभूमि वैदिक विहार कॉलोनी समिति के पदाधिकारियों का किया सम्मान
शहर में सेवा संकल्प के साथ गठित देवभूमि, वैदिक विहार कॉलोनी समिति के पदाधिकारियों का बुधवार को सम्मान किया गया। राज्यसभा सांसद एवं समिति की मुख्य संरक्षक माया नारोलिया ने अपने निज निवास स्थित कार्यालय पर समिति को पंजीयन प्रमाणपत्र प्रदान किया। इस अवसर पर सांसद माया नारोलिया ने समिति के पदाधिकारियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।