चैनपुर: स्वास्थ्य व्यवस्था पर लगा कलंक: चैनपुर में समय पर एम्बुलेंस और ऑक्सीजन न मिलने से नौ वीं की छात्रा की मौत
Chainpur, Gumla | Jul 14, 2026 ग्रामीण इलाकों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं और दावों की पोल खोलती एक बेहद संवेदनहीन और दर्दनाक तस्वीर चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से सामने आई है। जानकारी देते हुए मंगलवार शाम चार बजे बताया गया की अस्पताल प्रबंधन की घोर लापरवाही, समय पर एम्बुलेंस और ऑक्सीजन की अनुपलब्धता के कारण 9वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक मासूम छात्रा शिवानी कुमारी की तड़प-तड़प कर मौत हो