हरिद्वार: ज्वालापुर पुलिस ने हज यात्रा के नाम पर लाखों रुपए की ठगी करने वाले 4 साल से फरार आरोपी को केरल से किया गिरफ्तार
ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने हज यात्रा के नाम पर लाखों रुपए की ठगी करने वाले आरोपी को केरल से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम शमनंद है जो केरल के मलापुरम जिले का निवासी है। आरोपी पर ज्वालापुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज है और करीब चार साल से फरार चल रहा था। आरोपी शमनंद ने साल 2021 में मोहल्ला कैथवाड़ा निवासी एक व्यक्ति से हज यात्रा कराने के नाम पर करीब ₹40 लाख की ठगी की थी।