पटना ग्रामीण: खाजेकलां थाना क्षेत्र से न्यायालय द्वारा जारी गैर जमानतीय वारंट में तीन अभियुक्त गिरफ्तार
खाजेकला थाना क्षेत्र से पुलिस ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी मंगलवार की सुबह 9:54 पर पटना पुलिस ने दी है। पुलिस ने बताया है कि मंगलवार को खाजेकला थाना क्षेत्र से आसूचना संकलन के आधार पर छापेमारी की गई, छापेमारी के दौरान न्यायालय के द्वारा निर्गत गैर जमानतीय वारंट के आलोक में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।