महोबा: मलकपुरा में चौरसिया समाज ने मेधावियों का किया सम्मान, शिक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्रा को भेंट की साइकिल
Mahoba, Mahoba | Jun 9, 2026 चौरसिया समाज सेवा समिति द्वारा मेधावी छात्र-छात्राओं और शासकीय सेवाओं में चयनित युवाओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रतिभाओं को मेडल, स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। कादीपुरा निवासी 10वीं की छात्रा भूमिका चौरसिया को 80 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर साइकिल भेंट की गई। वक्ताओं ने शिक्षा के महत्व पर जोर दिया।