मुंगेर: एटीएम में कार्ड फंसा, हेल्पलाइन पर कॉल किया, खाते से ₹2 लाख उड़े
Munger, Munger | Apr 7, 2026 मुंगेर में एटीएम फ्रॉड का एक अनोखा और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां शातिर अपराधियों ने दो लोगों को झांसे में लेकर उनके खातों से करीब दो लाख रुपये उड़ा लिए। दोनों पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नौवागढ़ी की है। बताया जाता है कि नौवागढ़ी निवासी रिटायर्ड पुलिसकर्मी राजेंद्र प्रसाद और एक अन्य युवक अभ