झांसी: झांसी मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा ने ग्वालियर-धौलपुर और ग्वालियर-भिंड खंड के विभिन्न स्टेशनों का किया निरीक्षण
Jhansi, Jhansi | Apr 26, 2025 शनिवार को मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा द्वारा ग्वालियर-धौलपुर और ग्वालियर-भिंड खंड के विभिन्न स्टेशनों का निरीक्षण किया गया। सबसे पहले रायरू स्टेशन का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक द्वारा सभी बिजली संस्थापनों की गहनता से जांच की गई। सभी एमसीबी, जंक्शन बॉक्स, लूज कनेक्शन आदि की वर्किंग टेस्टिंग कराई गई।