धमदाहा: बरेना यादव टोला में ग्रुप लॉन कंपनी के एजेंट की प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने की आत्महत्या, सरसी पुलिस जांच में जुटी
ग्रुप लोन से तंग आकर एक महिला के खुदकुशी का मामले सामने आया है मृतक महिला की पहचान सरसी थाना क्षेत्र के मोगलिया पुरंदहा पूर्व पंचायत के बरैना टोल वार्ड नम्बर 08 निवासी लवकुंज महतो की 28 वर्षीय पत्नी बेबी देवी के रूप में हुई है बताया जाता है कि आरोहन फाइनांस से मृतक महिला ने 40000 हजार रुपए लोन लिया था जिसका मासिक किस्ती 2500 रुपए चल रहा था ।