शिवपुरी जिले की पोहरी विधानसभा से कांग्रेस विधायक कैलाश कुशवाह को फोन पर जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी प्रभात रावत बुधवार को शिवपुरी कोर्ट में सरेंडर कर गया। आरोपी पर पहले से हत्या के प्रयास का वारंट जारी था, जिसके चलते कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया। कोतवाली पुलिस गुरुवार को धमकी वाले मामले में आरोपी का रिमांड लेगी।