Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Accident
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket

अनूपपुर: मोटरसाइकिल को बचाने में 18 चक्का ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, सुबह 6 बजे से रास्ता जाम

Anuppur, Anuppur | Dec 11, 2025
अनूपपुर में आज सुबह लगभग 6 बजे आस्‍था होटल के सामने मोटरसाइकिल बचाने के चक्कर में एक 18 चक्का ट्रक दुर्घटना का शिकार हो गया। दुर्घटना के कारण ट्रक अभी तक रास्ते में खड़ा है और इससे सड़क पर जाम की स्थिति बनी हुई है। मौके पर प्रशासन की टीम जल्द ही यातायात सुगम करने के लिए कार्रवाई कर रही है।

MORE NEWS

खाटू श्याम मंदिर के पास बिजली संकट: 100 KW के ट्रांसफार्मर ने तोड़ा दम, जनता ने की 300 KW ट्रांसफार्मर की मांग, मिला जल्द समाधान का आश्वासन!
बकहो/शहडोल।
आस्था के केंद्र प्रसिद्ध खाटू श्याम मंदिर के समीप इन दिनों स्थानीय नागरिक और श्रद्धालु भीषण बिजली संकट से जूझ रहे हैं। बढ़ते लोड के आगे यहाँ लगा 100 किलोवाट (KW) का ट्रांसफार्मर पूरी तरह हांफ चुका है। आए दिन ट्रांसफार्मर से निकलने वाली खतरनाक चिंगारियां (स्पार्किंग) और बार-बार होने वाली ट्रिपिंग ने स्थानीय लोगों का जीना मुहाल कर दिया है।
लोड बढ़ा तो जवाब दे गया सिस्टम, अंधेरे में डूबा इलाका
स्थानीय निवासियों का साफ़ कहना है कि क्षेत्र में बिजली की खपत लगातार बढ़ी है, लेकिन विद्युत विभाग का ढांचा पुराना ही अड़ा हुआ है। कम क्षमता का ट्रांसफार्मर ओवरलोड होकर लगातार धू-धू कर सुलग रहा है। बार-बार ट्रिपिंग होने से न सिर्फ लोगों के घरों के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण फुंक रहे हैं, बल्कि इस उमस और गर्मी के मौसम में लोग रात-रात भर जागने को मजबूर हैं। क्षेत्र की जनता की अब एक ही मांग है—"इस 100 किलो वाट के सुलगते डिब्बे को हटाया जाए और तत्काल 300 किलो वाट का नया ट्रांसफार्मर नियुक्त किया जाए!"

खाटू श्याम मंदिर के पास बिजली संकट: 100 KW के ट्रांसफार्मर ने तोड़ा दम, जनता ने की 300 KW ट्रांसफार्मर की मांग, मिला जल्द समाधान का आश्वासन! बकहो/शहडोल। आस्था के केंद्र प्रसिद्ध खाटू श्याम मंदिर के समीप इन दिनों स्थानीय नागरिक और श्रद्धालु भीषण बिजली संकट से जूझ रहे हैं। बढ़ते लोड के आगे यहाँ लगा 100 किलोवाट (KW) का ट्रांसफार्मर पूरी तरह हांफ चुका है। आए दिन ट्रांसफार्मर से निकलने वाली खतरनाक चिंगारियां (स्पार्किंग) और बार-बार होने वाली ट्रिपिंग ने स्थानीय लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। लोड बढ़ा तो जवाब दे गया सिस्टम, अंधेरे में डूबा इलाका स्थानीय निवासियों का साफ़ कहना है कि क्षेत्र में बिजली की खपत लगातार बढ़ी है, लेकिन विद्युत विभाग का ढांचा पुराना ही अड़ा हुआ है। कम क्षमता का ट्रांसफार्मर ओवरलोड होकर लगातार धू-धू कर सुलग रहा है। बार-बार ट्रिपिंग होने से न सिर्फ लोगों के घरों के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण फुंक रहे हैं, बल्कि इस उमस और गर्मी के मौसम में लोग रात-रात भर जागने को मजबूर हैं। क्षेत्र की जनता की अब एक ही मांग है—"इस 100 किलो वाट के सुलगते डिब्बे को हटाया जाए और तत्काल 300 किलो वाट का नया ट्रांसफार्मर नियुक्त किया जाए!"

Anuppur, Anuppur | Jun 23, 2026

शहडोल में रेत माफिया पर कार्रवाई या प्रशासनिक लापरवाही?

शहडोल में रेत माफिया पर कार्रवाई या प्रशासनिक लापरवाही?

Anuppur, Anuppur | Jun 20, 2026

कृषक कल्याण की ओर बढ़ते कदम! 🌾✨

अनूपपुर जिला पंचायत की ग्राम पंचायत जमुड़ी में 'कृषक कल्याण वर्ष-2026' के अंतर्गत मिलेट मिशन योजना के तहत प्राकृतिक खेती कार्यशाला और भव्य विभागीय प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने कृषि, पशुपालन, मत्स्य, उद्यानिकी विभाग और स्व-सहायता समूहों (SHGs) द्वारा लगाए गए स्टॉल्स का बारीकी से अवलोकन किया।
कलेक्टर श्री पंचोली ने दिए निर्देश

👉 शासन की हर जनकल्याणकारी योजना का लाभ सीधे और प्रभावी रूप से पात्र किसानों तक पहुंचे।

👉 'खेत बचाओ अभियान' और 'बाड़ी विकास कार्यक्रम' के माध्यम से जागरूकता फैलाई जाए।

👉 प्राकृतिक खेती (Natural Farming) और कृषि आधारित गतिविधियों को बढ़ावा देकर किसानों को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से मजबूत बनाया जाए।

आइए, मिलकर प्राकृतिक खेती को अपनाएं और समृद्ध भारत के निर्माण में भागीदार बनें! 💪🚜 
#anuppur 
@jansamparkmp

कृषक कल्याण की ओर बढ़ते कदम! 🌾✨ अनूपपुर जिला पंचायत की ग्राम पंचायत जमुड़ी में 'कृषक कल्याण वर्ष-2026' के अंतर्गत मिलेट मिशन योजना के तहत प्राकृतिक खेती कार्यशाला और भव्य विभागीय प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने कृषि, पशुपालन, मत्स्य, उद्यानिकी विभाग और स्व-सहायता समूहों (SHGs) द्वारा लगाए गए स्टॉल्स का बारीकी से अवलोकन किया। कलेक्टर श्री पंचोली ने दिए निर्देश 👉 शासन की हर जनकल्याणकारी योजना का लाभ सीधे और प्रभावी रूप से पात्र किसानों तक पहुंचे। 👉 'खेत बचाओ अभियान' और 'बाड़ी विकास कार्यक्रम' के माध्यम से जागरूकता फैलाई जाए। 👉 प्राकृतिक खेती (Natural Farming) और कृषि आधारित गतिविधियों को बढ़ावा देकर किसानों को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से मजबूत बनाया जाए। आइए, मिलकर प्राकृतिक खेती को अपनाएं और समृद्ध भारत के निर्माण में भागीदार बनें! 💪🚜 #anuppur @jansamparkmp

Anuppur, Madhya Pradesh | Jun 19, 2026