तुरकौलिया: तुरकौलिया थाना परिसर में मोहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक हुई,जिसमे सर्वसम्मति से डीजे नही बजाने पर सहमति बनी
मोहर्रम को लेकर तुरकौलिया थाना परिसर में रविवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि डीजे किसी भी जुलूस के द्वारा इस्तेमाल नही किया जाएगा। बिना अनुमति व तय रुट चार्ट के जुपुस नही निकलेगा। सदस्यों ने कहा कि जुलूस का वीडियो कराया जाए ताकि उपद्रवी तत्वो की पहचान कर कारवाई की जा सके। थानाध्यक्ष सुरेश प्रसाद यादव व अन्य थे।