तुरकौलिया: तुरकौलिया पुलिस मोहर्रम की पूर्व संध्या पर डीजे साउंड वालो के खिलाफ शुरू की कारवाई, ट्रेक्टर सहित डीजे साउंड जब्त किया
मोहर्रम की पूर्व संध्या पर तुरकौलिया पुलिस डीजे साउंड वालो के खिलाफ कारवाई शुरू कर दी है। निमोईया से पुलिस ट्रेक्टर सहित डीजे साउंड को जब्त कर कारवाई शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष सुरेश प्रसाद यादव ने बताया कि शांति समिति की बैठक में स्पष्ट निर्देश दिया था,कि डीजे साउंड नही बजाना है,वावजूद कानून का उलंघन किया जा रहा था। कल भी पुलिस की नजर डीजे साउंड पर रहेगी।