तुरकौलिया: सेमरा भूमिहारी टोला से बाजार जाने वाली सड़क पर कीचड़ व जलजमाव से नाराज ग्रामीणों ने बांस लगा कर मार्ग बन्द किया
सेमरा भूमिहारी टोला से सेमरा बाजार जाने वाली सड़क पर कीचड़ व जलजमाव से नाराज ग्रामीणों ने रविवार को बांस लगा कर बन्द कर दिया। ग्रामीणों ने कहा कि लगातार वार्ड सदस्य व पंचायत के जनप्रतिनिधियों से आग्रह करने के बाद भी निजात नही मिली। अब जब तक कीचड़ व जलजमाव नही हटाया जाएगा तब तक मार्ग बंद ही रहेगा। बता दें कि यह सेमरा बाजार जाने के लिए यह मुख्य सड़क है।