चानन: बंशीपुर एवं गोहरी हॉल्ट के बीच अप लाइन पर मिला युवक का शव, ट्रेन से गिरकर मौत की आशंका
किऊल-झाझा रेलखंड में बंशीपुर एवं गौहरी हॉल्ट के बीच अप लाइन पर बुधवार की पूर्वाह्न एक युवक का शव पड़ा मिला. पूर्वाह्न 9:30 बजे प्राप्त जानकारी के मुताबिक मृतक की उम्र 25 से 28 वर्ष के बीच बताई जा रही है. प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार अनुमान लगाया जा रहा है कि मंगलवार एवं बुधवार के बीच रात किसी डाउन ट्रेन से युवक के गिरने से मौत हुई है.