इंदौर: हीरानगर पुलिस ने भीड़भाड़ वाली जगह से मोबाइल चोरी करनेवाले आरोपी को किया गिरफ्तार, चोरी के 14 मोबाइल बरामद
Indore, Indore | Sep 10, 2024 इंदौर की हीरानगर पुलिस ने भीड़भाड़ वाली जगहों पर मोबाइल चोरी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 14 चोरी के मोबाइल बरामद किए गए हैं, जिनकी कीमत लगभग 6 लाख रुपये बताई गई है। वही पुलिस ने आरोपी की पहचान के लिए कई सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी नंदनराम पारदी को गिरफ्तार है, जो मोबाइल सस्ते दाम पर बेचने की फिराक में था।