इंदौर: संयोगितागंज थाना पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में एक आरोपी को किया गिरफ्तार, 3 बाइक ज़ब्त
Indore, Indore | Sep 10, 2024 इंदौर की संयोगितागंज पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम गुलजार अहमद खान उर्फ गोलू है, जो चंदन नगर का निवासी है। जिसके पास से पुलिस ने तीन मोटरसाइकिल बरामद की है। इनमें से एक मोटरसाइकिल संयोगितागंज थाना क्षेत्र से चोरी की गई थी, जबकि एक मोटरसाइकिल छोटी ग्वालटोली थाना क्षेत्र और एक मोटरसाइकिल धार जिले से चुराई गई थी।