भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के जिला अध्यक्ष उमेश भट्ट के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। आरोप है कि धनघटा तहसील प्रभारी की जमीन पर दबंगों ने कब्जा कर लिया है। कई शिकायतों के बावजूद कार्रवाई न होने पर संगठन ने 10 दिन में समाधान न होने पर प्रदर्शन की चेतावनी दी।