एत्मादपुर: नगला पचौरी में 2 बाइकों की आमने-सामने भीषण टक्कर, 4 घायल, दो की हालत गंभीर
Etmadpur, Agra | Apr 5, 2026 आगरा के बरहन क्षेत्र में आंवलखेड़ा रोड स्थित नगला पचौरी के पास दो बाइकों की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। हादसे में 4 लोग घायल हुए, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तुरंत अस्पताल भिजवाया, जहां उनका इलाज जारी है।