सदर: वाराणसी: अमरनाथ सेवा से लौटे सेवादारों का कैंट स्टेशन पर भव्य स्वागत किया गया
वाराणसी में श्री बाबा काशी विश्वनाथ सेवा समिति के अमरनाथ यात्रा सेवा दल का कैंट रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत किया गया। बेगमपुरा एक्सप्रेस से लौटे करीब 20 सेवादारों का माल्यार्पण और पुष्पवर्षा कर अभिनंदन किया गया। समिति के अध्यक्ष दिलीप सिंह 'बंटी' ने बताया कि संस्था पिछले 26 वर्षों से जम्मू-कश्मीर के चंदनवाड़ी में विशाल भंडारे का संचालन कर रही है।