मधेपुरा: अग्निशमन विभाग ने गैस एजेंसी में मॉक ड्रिल से चलाया जागरूकता अभियान
मधेपुरा में अग्नि सुरक्षा को लेकर अग्निशमन विभाग की टीम लगातार सक्रिय है। इसी क्रम में सोमवार को विभाग द्वारा बरदाहा और घैलाढ़ स्थित गैस एजेंसियों में विशेष जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान सुरक्षा मानकों का गहन निरीक्षण किया गया और गैस एजेंसी संचालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।