पंडरिया: पंडरिया में घटिया सड़क निर्माण बना खतरा, हरिनाला मोड़ पर फिसलन से एक घंटे में कई बाइक सवार गिरे
कवर्धा रोड स्थित पंडरिया के हरिनाला मोड़ पर सड़क निर्माण कार्य में भारी लापरवाही सामने आई है। निर्माण के दौरान डाली गई खराब गुणवत्ता की काली मिट्टी बारिश के पानी के संपर्क में आते ही फिसलन भरी हो गई है, जिससे राहगीरों के लिए खतरा बढ़ गया है। स्थिति यह है कि पिछले एक घंटे के भीतर ही कई बाइक सवार इस फिसलन भरी सड़क पर स्लिप होकर गिर चुके हैं। स्थानीय लोगों के अ