बांधवगढ़: उमरिया में जनगणना मकानसूचीकरण कार्य का निरीक्षण, 53 एचएलबी पूर्ण
उमरिया नगर पालिका क्षेत्र में चल रहे जनगणना मकानसूचीकरण कार्य का निरीक्षण जनगणना नोडल अधिकारी द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान कार्य की गुणवत्ता और शुद्धता की जांच करते हुए प्रगणकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिले में मकानसूचीकरण कार्य तेज गति से जारी है। अब तक 1412 एचएलबी में से 53 एचएलबी का कार्य पूरा किया जा चुका है।