चकाई: प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची में नाम जोड़ने के लिए मरही में वार्ड सभा की बैठक हुई आयोजित
Chakai, Jamui | Feb 5, 2024 गजही पंचायत अंतर्गत मरही काली मंडा परिसर में वार्ड संख्या 6 की वार्ड सदस्य ममता देवी की अध्यक्षता में वार्ड सभा की विशेष बैठक आयोजित की गई। जिसमें प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची में नाम जोड़ने के लिए योग्य लाभुकों से आवेदन लिया गया। सभा के दौरान वार्ड सदस्य ममता देवी ने पंचायती राज विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दी।