बागपत: पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. चौधरी चरण सिंह पर टिप्पणी के विरोध में RLD ने कोतवाली बागपत में किया प्रदर्शन
शुक्रवार की दोपहर करीब साढे चार बजे जिला पंचायत सदस्य सुभाष गुर्जर ने कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह को देश का किसान वर्ग अपना मसीहा मानता है। उनपर की गई टिप्पणी के विरोध में रालोद कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। उनके नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कोतवाली बागपत पहुंचकर प्रदर्शन कर शिकायत की।