सुपौल: मध्य पूर्व संकट के बीच सुपौल प्रशासन अलर्ट, गैस-पेट्रोल आपूर्ति पर कड़ी निगरानी
Supaul, Supaul | May 23, 2026 मध्य पूर्व में जारी युद्ध के कारण LPG गैस एवं पेट्रोलियम पदार्थों की संभावित कमी को लेकर सुपौल जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में फिलहाल घरेलू गैस और पेट्रोलियम उत्पादों की पर्याप्त उपलब्धता बनी हुई है तथा उपभोक्ताओं को नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है।