चंदवारा: तिलैया डैम रोड, तितरचांच के दिल्ली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में महिला फुटबॉल खिलाड़ी दीपिका कुमारी को सम्मानित किया
तिलैया डैम रोड स्थित तितरचांच के दिल्ली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में शनिवार को महिला फुटबॉल खिलाड़ी दीपिका कुमारी को शनिवार को 10 बजे सम्मानित किया गया। ढाब थाम निवासी दीपिका ने मलेशिया में आयोजित एएफसी अंडर-17 एशियन कप के भारतीय महिला फुटबॉल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया।