मुज़फ्फरनगर: ठाकुर दीपक सोम ने किया नया किसान संगठन 'भारतीय किसान यूनियन सेवक' का ऐलान, कहा- कुछ किसान संगठन सत्ता के लिए कर रहे काम
किसान मजदूर संगठन से जुड़े रहे ठाकुर पूरन सिंह के पूर्व जिला अध्यक्ष ठाकुर दीपक सोम ने बुधवार को आर्य समाज रोड स्थित मंदिर परिसर में सर्वसमाज के किसानों के साथ नया किसान संगठन बनाने की घोषणा की। उन्होंने संगठन का नाम “भारतीय किसान यूनियन सेवक” रखा है। दीपक सोम ने कहा कि यह संगठन किसानों के लिए ईमानदारी से, पूरे तन-मन-धन से संघर्ष करेगा।