मुज़फ्फरनगर: ईडी ने नरा गांव में तीन ठिकानों पर मारे छापे, दुबई भागा ठग मास्टरमाइंड लविश चौधरी, 210 करोड़ की फॉरेक्स ठगी का खुलासा
मुज़फ्फरनगर में ईडी ने बुधवार को फॉरेक्स ठगी के मास्टरमाइंड लविश चौधरी के नेटवर्क पर शिकंजा कस दिया। मनी लॉन्ड्रिंग के इस केस में ईडी की टीम ने मंसूरपुर थाना क्षेत्र के नरा गांव में लविश के तीन करीबियों के घरों पर छापेमारी की। इस कार्रवाई में पैरामिलिट्री फोर्स भी मौजूद रही। छापों में ईडी को 94 लाख रुपये नकद, बैंक रिकॉर्ड, और कई डिजिटल डिवाइस मिले हैं।