मुज़फ्फरनगर: कचहरी परिसर बना रणभूमि, दहेज केस की सुनवाई के दौरान दोनों पक्ष भिड़े, जमकर चले लात-घुसे, कई घायल, वीडियो वायरल
थाना सिविल लाइन क्षेत्र के कचहरी परिसर में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार, लड़के पक्ष के दर्जनों लोगों ने युवती नीलोफर सिद्दीकी के परिजनों पर हमला कर दिया। नीलोफर की शादी चार साल पहले मेरठ के इंचोली गांव निवासी अफजल से हुई थी।दहेज उत्पीडन के मामले को लेकर दोनों में विवाद चल रहा है।