मुज़फ्फरनगर: पुलिस ने मुंतलिब हत्याकांड का खुलासा, 24 घंटे में दो हत्या आरोपियों को गिरफ्तार किया, दोस्त ने रची दोस्त की मौत की साजिश
चरथावल थाना क्षेत्र में हुई मुंतलिब की हत्या का पुलिस ने मात्र 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने दो आरोपियों साजिद और सहमान को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि सोमवार रात कुल्हेड़ी गांव में मस्जिद से नमाज पढ़कर लौट रहे मुंतलिब की गांव के ही युवकों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। जिस पर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया