पटना ग्रामीण: मेहंदीगंज थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास में शामिल एक अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मेहंदीगंज थाना क्षेत्र से पुलिस से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। रविवार शाम 7:31 पर मामले की जानकारी पटना पुलिस के द्वारा दी गई है। पटना पुलिस ने बताया है कि मेहंदी गंज थाना क्षेत्र से आसूचना संकलन के आधार पर पुलिस टीम के द्वारा छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान हत्या की घटना में शामिल एक अभियुक्त को रविवार को गिरफ्तार किया गया है।